परसों मैंने जो न्यूज़ पोस्ट की वो डायट के एक क्लर्क से पता कि थी अगर आज कट ऑफ नहीं आता है तो 28 से कॉउंसलिंग होना मुश्किल है और चक्कर क्या है हमारे जो मित्र हैं वो इतना नहीं सोचते हैं कि 28 से 8 सितम्बर तक पहली कॉउंसलिंग का टाइम स्लॉट है लेकिन ये सब सोचते है कि 28 का टाइम दिया है तो 28 को ही कॉउंसलिंग होगी ।
अरे ये कोई जरूरी थोड़ी है कि 28 से ही कॉउंसलिंग हो कॉउंसलिंग 28 से 8 सितम्बर के मध्य कभी भी हो सकती है ।
हाँ एक बात तो सच है कि होगी इतने ही समय मे जरूर फिर चाहे 2 तारीख के बाद ही हो ।
टाइम स्लॉट को बारीकी से समझने की कोशिश करें कॉउंसलिंग एक दिन में हो जाती है तो ये 11 दिन पीएनपी ने क्यों दिए ??
दोस्तो ये सिर्फ टाइम टेबल बनाया जाता है कि पहली कॉउंसलिंग इतनी तारीख से इतनी तारीख के मध्य जरूर होगी ।
चिंता ना करे काउंसलिग होगी जल्द वैसे आज उम्मीद है कि कट ऑफ शायद जरूर आये ।
धन्यवाद