Monday, 28 August 2017

बीटीसी 2015 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल अटका तथा बीटीसी 2014 बैच की परीक्षा फंसी



राब्यू, इलाहाबाद : बीटीसी 2015 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण से अटका हुआ है । परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने सूचित किया है कि बीटीसी 2015 प्रथम सैमेस्टर का परीक्षाफल 15 सितम्बर तक घोषित किया जाएगा। बीटीसी 2014 बैच का प्रशिक्षण 22 सितम्बर 2015 से शुरू हुआ था और उसे 22 सितंबर 2017 में पूरा होना था, लेकिन अब तक चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम तक जारी नहीं हुआ है। दिसंबर माह में शिक्षक भर्ती की तैयारी है। ऐसे में यह परीक्षा कराकर उसका परिणाम न आया तो 44 हजार 700 अभ्यर्थी भर्ती में शामिल नहीं हो सकेंगे। बीटीसी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को सुबह दस बजे परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन करेंगे।
Disqus Comments