मेरिट वाइज चॉयस करने हेतु तिथि
1.ऑनलाइन आवेदन करने वाले समस्त अभियर्थी अपनी मेरिट /रैंकिंग वेबसाईट updeled.gov.in पर अवलोकित कर सकते है। इसी वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश के सारे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं निजी संस्थानों की सूची तथा उसमे आवंटित सीटो की संख्या (सीट मैट्रिक्स) सहित संस्थाओं के विकल्प भरे जाने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश उपलब्ध है।
2.अभियर्थियों को अपने रैंक के अनुसार अभ्यर्थी प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने हेतु निर्धारित समयावधि के भीतर वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से संस्थानों का चयन कर लॉक करना सुनिश्चित करे। निर्धारित समयावधि के अंदर संस्थान का विकल्प नही भरे जाने पर PHASE 1 में कोई अन्य प्रकार का अवसर देय होगा,छुटे हुए अभियर्थी का तात्पर्य विकल्प न भर पाने वाले से है।
3.अभियार्थी स्वयं अपने स्तर से निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से विकल्प का चयन करेंगे। अभियर्थियों को विकल्प चुने जाने में कोई बाध्यता नही है,वे एक साथ एक बार मे ही उपलब्ध सारे संस्थानों को वरीयता कर्म में चुन सकते है। जिससे कि मेरिट के हिसाब से चुने हुए विकल्पो में से किसी एक प्रशिक्षण संस्थान का आवंटन किया जा सके।
4.अभियर्थी की मेरिट के अनुसार प्रशिक्षण हेतु आवंटित संस्था में जांच/प्रवेश हेतु आवंटन पत्र (allotment letter) प्रिंट करने हेतु अभियर्थी को 2000 रुपए का भुगतान वेबसाइट पर दिए गए Sbi Collect Link का प्रयोग करके करना होगा। भुगतान पूर्ण होने के उपरांत ही अभियर्थी allotment letter प्रिंट कर सकेंगे।अभियर्थी द्वारा किये गए भुगतान का समायोजन उसके शुल्क में कर दिया जाएगा।

