बीटीसी 2014 बैच के प्रशिक्षुओ ने बुधवार को scert निशातगंज पर परीक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओ ने अंतिम सेमेस्टर परीक्षा कराने की मांग की है।
प्रशिक्षुओ ने बताया कि 15 अक्टूबर को tet कराने की घोषणा की गई है। जबकि फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा अब तक नही हुई है। ऐसे में अगर तत्काल परीक्षा नही करायी गयी तो फाइनल के 44700 अभियर्थी टेट में शामिल नही हो सकेंगे। क्योंकि टेट में शामिल होने के लिये बीटीसी के फाइनल परीक्षा के पास होना जरूरी है। 2014 बैच कक प्रशिक्षण 22 सितंबर 2017 को पूरा हो रहा है। ऐसे में 23 सितंबर से 30 के बीच परीक्षा कराकर रिजल्ट जारी कर दिया जाए। जिससे वह टेट परीक्षा में शामिल हो सके। इस अवसर पर प्रशिक्षुओ ने scert निदेशक को भी ज्ञापन सौपा।
