Tuesday, 22 August 2017

कटऑफ मेरिट के लिए बेकरार अभियर्थी


दो वर्षीय dled प्रशिक्षण के लिए नए सत्र की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभियर्थियों को शासन स्तर से जारी होने वाले मेरिट का बेसब्री से इंतजार है।
मेरिट लिस्ट को लेकर अभियर्थी डाइट पर दस्तक देने लगे है। इस सत्र में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराने की छूट 10 अगस्त तक दी गयी थी। पंजीकरण के बाद शुल्क अदा करने एवं गलती सुधार करने का मौका सोमवार शाम तक दिया गया।
प्रक्रिया को पूरी करने के लिए शासन स्तर से मेरिट जारी करने के लिए तैयारी की जा रही हैं। उसके बाद जिले के सभी निजी संस्थानों का विवरण जुटा कर 28 अगुस्ट से कॉलेज चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। 25 अगस्त तक राज्यस्तरीय मेरिट जारी होगी। अभियर्थी  मेरिट लिस्ट के लिये डाइट का चक्कर काट रहे हैं। डाइट प्रचार्य नरेन्द्र पाल सिंह में बताया कि मेरिट लिस्ट सप्ताह के अंत तक जारी होगी।
Disqus Comments