Sunday, 3 September 2017

प्रतापगढ़: शिक्षा मित्रों से 6 लाख का रिकवरी


जिले के चार ब्लॉक के शिक्षा मित्रों से छह लाख रुपए की रिकवरी की जाएगी । वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक ने संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी एवं लिपिक को एल पत्र जारी किया। इसमें शिक्षामित्रों को वेतन के अतिरिक्त भेजी गई धनराशि चेक अथवा ड्राफ्ट के माध्यम से वापस करने का निर्देश दिया।
समायोजन निरस्त होने के बाद शासन ने शिक्षामित्रों को 25 जुलाई तक का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया था बावजूद इसके बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के लापरवाही के जिले के 4 ब्लॉक के 81 शिक्षामित्रों को जुलाई के पूरा वेतन भुगतान कर दिया गया। इसमें प्रथम बैच के शिक्षामित्रों को 25 दिन के वेतन के अतिरिक्त 7797 रुपये तथा द्वितीय बैच के शिक्षा मित्रों को 7580 रुपये अतिरिक्त जारी कर दिया गया। इसमे सरकारी खजाने के करीब छह लाख रूपए  शिक्षामित्रों के खाते में अतिरिक्त भेजा गया है । शिकायत पर मामला संज्ञान में आया तो विभगिय अफसरों के होश उड़ गए।मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक मनोज श्रीवास्तव व लिपिक जगन्नाथ को नोटिस जारी करते हुए धनराशि की रिकवरी का आदेश दिया है। बीएसए के नोटिस मिलने पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक ने बाबा,बेलखरनाथ धाम ,कालकांकर व लालगंज के बीईओ व लिपिक को पत्र जारी कर शिक्षा मित्रों के खाते में भेजे गए अतिरिक्त धनराशि का रिकवरी करने का आदेश दिया है। लेखाधिकारी ने शिक्षा मित्रों से चेक व बैंक ड्राफ्ट में माध्यम से अतिरिक्त पैसा वापस करने का निरेदश दिया।
Disqus Comments