Tuesday, 5 September 2017

खुद को मिट कर दुसरो को निखारता है शिक्षक




रिपोर्ट:मनीष पाण्डेय
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवरिया में शिक्षक दिवस धूम-धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम बालिका प्रशिक्षिका मिनी एवम उनकी टीम के जरिए रंगोली से पूरे परिसर को सजा दिया एवम डेकोरेशन के ज़रिए रामेश्वर एवं मो. दानिस एवं उनकी टीम ने पूरे कक्षा कक्ष को सजा दिया। ततपश्चात शिक्षक गण का कार्यक्रम में स्वागत किया गया जिसमें मिनी एवं सालू ने तिलक लगा कर सभी आचार्य गण का स्वागत किया। उसके बाद डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेन्द्र पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद डायट के प्रशिक्षुओ द्वारा संस्कृतिक कार्य क्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें बालिका वर्ग से सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं हिंदी तथा अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किया जिसमें ज्योति शर्मा का अंग्रेजी में कविता एव पूजा तथा विभा का भाषण सराहनीय रहा ।नेहा शर्मा ने गणेश बंदना से सबका मन मोह लिया।बालक वर्ग से दानिस ने गीत तो रजत सिंह ने भाषण से मन मोहा। उसके बाद गिरीस पाण्डेय ने संस्कृत एवं रत्नेश ने हिन्दी मे अपने विचार प्रस्तुत किए । उसके बाद वरिष्ठ प्रवक्ता पाण्डेय जी ने राधा कृष्णन के बारे में बताया तथा कुछ प्रसंग बताते हुए अच्छे शिक्षक कैसे बने बताया। उसके बाद डायट प्राचार्य अरुण कुमार ने सबको संबोधित किया । उसके बाद कक्षाचार्य संदीप मल्ल ने सबका आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रशिक्षुओ को तरफ से शिक्षको को तोफा दिया गया जिसमें प्रचार्य को मयंक तिवारी तथा खुर्शीद आलम जी को रजत तथा महेश जी को मनीष पाण्डेय एवम मणि जी को आकाश मल्ल , टी एन यादव को भगवान यादव संदीप मल्ल को आदित्य सिंह ने तोफा दिया। इसके बाद समापन की घोषणा की गई । संचालन रत्नेश द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर नेहा शर्मा,ज्योति शर्मा, अनुपमा सिंह ,सविता,मीनू जायसवाल, दीपिका,प्रियंका ,सत्यम ,रोशन, सुनील,रंजीत ,आशुतोष,गौरव सहित सभी प्रशिक्षु मौजूद रहे।


Disqus Comments