Monday, 23 October 2017

बीटीसी 2015 के प्रशिक्षु ने ज्ञापन सौपा,2nd सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 25 अक्टूबर से परीक्षा 7 से 14 नवंबर के बीच

*बीटीसी 2015 के प्रशिक्षु ने ज्ञापन सौपा* के प्रदेश अध्यक्ष *सर्वेश प्रताप सिंह*  के नेतृत्व में परीक्षा नियामक कार्यालय में विभिन्न जिलों के 2015 बैच के प्रशिक्षु एकत्रित हुए।सचिव श्रीमती सुत्ता सिंह को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सेकेण्ड सेमेस्टर की परीक्षा तिथि घोषित कराने के सम्बन्ध में सौंपा गया।
श्रीमती सिंह जी ने बताया की दिनांक 25 अक्टूबर से सभी विद्यालयो में परीक्षा फॉर्म भराने के आदेश दिए जा चुके है। उन्होंने आश्वासन दिया की नवम्बर माह के दूसरे सप्ताह में परीक्षा सम्पन्न हो जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह सहित आगरा ,चित्रकूट से बलबीर सिंह राजू सिंह और फतेहपुर से नितेश शर्मा,फतेहपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर तथा प्रतापगढ डायट से अभिषेक व चंदन सहित विभिन्न कर्मठ प्रशिक्षु मौजूद रहे।




Disqus Comments