Tuesday, 24 October 2017

सेमेस्टर परीक्षा कराने की मांग

प्रतापगढ़।बीटीसी 2015 के प्रशिक्षुओ ने सोमवार को परीक्षा नियामक प्रधिकारी कार्यालय पर पहुच कर दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा कराये जाने की मांग की।साथ ही परीक्षा फॉर्म शीघ्र भरवा कर परीक्षा नवम्बर में हो इसकी मांग उठाई।प्रशिक्षुओ का कहना है कि समय से परीक्षा ना होने के कारण वो टेट 2017 के परीक्षा से वंचित हो गए।वही 2017 में सीटेट में भी शामिल न होने का डर बना हुआ है ।बीटीसी संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि परीक्षा नियामक प्रधिकारी ने उनकी मांग पर समय से परीक्षा कराने का अस्वाशन दिया है। इस मौके पर चंदन विष्वकर्मा, कमलेश मौर्य, मनोज सिंह , विवेक कुमार,प्रफुल्ल पटेल समेत तमाम प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Disqus Comments