Saturday, 25 November 2017

शिक्षा में मनोरंजन का स्थान अहम

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते प्रचार्य अरुण कुमार
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना देवरिया में आज डी एल एड बैच 2017 द्वारा फ्रेशर पार्टी (संस्कृतिक कार्यक्रम ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य , गीत, कौवाली , गज़ल आदि का प्रस्तुतिकरण काफी मनोहारी रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रचार्य श्री अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशिक्षु अनंत सिंह ,भानु प्रताप मल्ल एवं कु गरिमा का योगदान काफी सराहनीय रहा। सफल संचालन अनुपमा यादव एवं धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के  समापन में प्राचार्य श्री अरुण कुमार ने बच्चों के प्रस्तुतिकरण की काफी सराहना की। प्रचार्य ने इस सांस्कृतिक गतिविधि को शिक्षण विधि से जोड़कर शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार का खाका पेश किया। कक्षाध्यापक इंद्रजीत यादव ने समस्त आगन्तुक एवं प्रशिक्षुओ के सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत मे श्री धर्मेन्द्र पाण्डेय जी ने कार्यक्रम की सफलता का सारा श्रेय डी एल एड बैच 2017 के प्रशिक्षुओ को दिया। इस अवसर डायट प्रवक्ता संदीप मल्ल, मणि जी, खुर्शीद आलम ,सतेंद्र मौर्या और प्रशिक्षुओ में आराधना मिश्र, पूजा सिंह सहित सैकड़ों प्रशिक्षु मौजूद रहे ।
Disqus Comments